उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग सम्पूर्ण भारत में लगातार 9 माह से प्रथम रैंक पर है : अवनीश कुमार अवस्थी

> लगभग 500 अभियोजकों को ई-प्राॅसीक्यूशन एवं अन्य विभागीय कार्यों तथा ई-लाइब्रेरी की सुविधा हेतु लैपटाप की उपलब्धता सुनिश्चित की गई : एसीएस होम


> वर्ष-2020-21 में सम्पूर्ण विभाग को डिजीटाइज करने का लक्ष्य : एसीएस होम



अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन आशुतोष पाण्डेय


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर अपराधियों को सजा दिलाने के काम में और तेजी लायी गई है। इसके लिए अभियोजन विभाग को और अधिक सक्रिय बनाते हेतु शासन द्वारा आवश्यक सुविधायें भी उपलब्ध करायी गयी हैं। अभियोजन कार्य से जुड़े अधिकारियों कोे ई-प्राॅसीक्यूशन पोर्टल पर कार्य करने हेतु व्यावहारिक जानकारी देकर उन्हें और सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-प्राॅसीक्यूशन पोर्टल पर लगभग 16 लाख कार्यवाहियां दर्ज करते हुये उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग सम्पूर्ण भारत में लगातार 9 माह से प्रथम रैंक पर है। प्रत्येक परिक्षेत्रीय मुख्यालय पर अभियोजन साक्षी जागरूकता शिविरों का आयोजन कराया गया तथा ई-प्राॅसीक्यूशन पर समस्त अभियोजकों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन आशुतोष पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार अभियोजकों को और अधिक सक्रिय करने हेतु आवश्यक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किये गये हैं। पक्षद्रोहिता एवं दोषमुक्ति निवारण हेतु डा राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के साथ शोध अभियान चलाया गया। 200 अभियोजकों का उच्च गुणवत्ता सहित दक्षता विकास हेतु डाॅ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण भी दिलाया गया। अभियोजकों के लिए ख्यातिलब्ध विधिवेत्ताओं की पुस्तकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी गयी है। प्रत्येक जनपद में इण्टरनेट कनक्टिविटी की व्यवस्था भी करायी गयी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि समस्त अभियोजकों के अद्यावधिक विधिक ज्ञान की सुनिश्चितता हेतु उन्हेें मा सर्वोच्च न्यायालय एवं मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समस्त महत्वपूर्ण निर्णयों की डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से उपलब्धता करायी गयी है। फीडिंग सम्बन्धी प्रभावी प्रशिक्षण हेतु ऑडियो - वीडियो ट्यूटोरियल की भी उपलब्धता करायी गयी। ई-कोर्ट पर उपलब्ध काॅजलिस्ट को ई-प्राॅसीक्यूशन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया। लगभग 500 अभियोजकों को ई-प्राॅसीक्यूशन एवं अन्य विभागीय कार्यो एवं ई-लाइब्रेरी की सुविधा हेतु लैपटाप की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। वर्ष 2020-21 में सम्पूर्ण विभाग को डिजिटाइज करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। अभियोजन विभाग द्वारा पारदर्शी अभियोजन कार्य मूल्यांकन की परिपाटी स्थापित की गयी है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा