योगी ने भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को दी बधाई

लखनऊ (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। योगी ने शनिवार को ट्वीट किया “ राष्ट्र सेवार्थ समर्पित भाजपा की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की यह ऊर्जावान टीम निश्चित ही 'अंत्योदय' के संकल्प को फलित करने में सफल होगी। मेरी शुभकामनाएं। ” गौरतलब है कि भाजपा की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी की शनिवार 26 सितम्बर को घोषणा की गयी है जिसमें उत्तर प्रदेश के 10 चेहरों काे जगह दी गयी है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा