अयोध्या में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन कल


>फिल्मी सितारों से सजी रामलीला का होगा 14 भारतीय भाषाओं में प्रसारण।

> यह रामलीला अयोध्या में सरयू नदी तट स्थित लक्ष्मण किला में 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक होगी। 

 



नई दिल्ली में अयोध्या की रामलीला पर प्रेस वार्ता के दौरान गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता सत प्रकाश राणा और अभिनेता रजा मुराद।

 


नई दिल्ली। रविवार 4 अक्टूबर को ली मेरीडियन होटल में सांसद गोरखपुर (प्रसिद्ध कलाकार) रवि किशन व कलाकार रजा मुराद और दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता सत प्रकाश राना ने प्रेस कांफ्रेंस की और अयोध्या में 17 अक्टूबर को पहली बार होने वाले भव्य रामलीला मंचन की जानकारी प्रेस वार्ता कर साझा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या की रामलीला के मंचन की  मंजूरी दी थी, 17 से 25 अक्तूबर के बीच अयोध्या के लक्ष्मण किला में आयोजन होगा। रामलीला मंचन में रवि किशन भरत बनेंगे, मनोज तिवारी अंगद, बिन्दू दारा सिंह हनुमान, शाहबाज खान रावण व रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में होंगे। "भाभी जी घर पर हैं" में अंगूरी भाभी के दद्दू टीवी अभिनेता और बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी विभीषण का रोल निभाएंगे। असरानी नारद मुनि का किरदार निभाएंगे। सांसद व फिल्म स्टार मनोज तिवारी के अनुसार इस रामलीला का प्रसारण हिंदी के अलावा 14 भाषाओं में किया जाएगा, जिसमें अंग्रेजी,  तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बंगला, मैथिली, भोजपुरी और ओड़िया शामिल है। इसके लिए इन भाषाओं में इसके संवाद रिकॉर्ड कर लिए जाएंगे, ताकि जो लोग लाइव नहीं देख सकें, या देखकर भी समझ नहीं सकें वे अपनी भाषाओं में लीला का आंनद उठा सकें। इस रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते आम दर्शक लीला पंडाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।  यह रामलीला सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही दिखाई जाएगी। अवतार गिल सुबाहु जनक के किरदार में, राजेश पुरी सुतीक्ष्ण और निषादराज, रितु शिवपुरी कैकेई, और राकेश बेदी की बेटी सुलोचना के किरदार में नजर आएंगी। भगवान श्री राम, श्री लक्ष्मण और सीता जी की भूमिका कौन निभा रहा के लिए रामलीला की प्रतीक्षा कीजिए। प्रेस वार्ता में राम लीला प्रमुख वी पी टंडन भी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा