बाबरी विध्वंस मामले के फैसले का भाजपा कानपुर उत्तर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

> परेड चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।



कानपुर (भाजपा कानपुर उत्तर)। भाजपा कानपुर महानगर उत्तर ने 28 वर्ष पूर्व विध्वंस हुए विवादित ढांचे पर सीबीआई अदालत द्वारा दिए गए फैसले पर कार्यकर्ताओं सहित जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण परेड चौराहे पर किया। बुधवार 30 सितम्बर 2020 को जैसे ही लखनऊ की सीबीआइ कोर्ट ने यह कहा की विवादित ढांचा गिराना सुनियोजित नहीं था इसलिए किसी भी नेता पर दोष प्रमाणित नहीं होता है। यह फैसला आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। दोपहर 1:30 बजे कार्यकर्ता ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में मिष्ठान का डिब्बा लिए परेड चौराहे पर नागरिकों का मुंह मीठा करा कर अपने हर्ष का इजहार किया। जिलाध्यक्ष श्री बजाज ने कहा कि आज हमारे शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती, आदि को कोर्ट ने बरी किया है निश्चित रूप से यह सत्य की जीत हुई है और यह प्रमाणित करती है कि जिस तरीके से तत्कालीन सरकारों ने भाजपा के नेताओं पर मुकदमे दर्ज कराए आज वह भी कोर्ट के फैसले के बाद बेनकाब हुए हैं। राम मंदिर हमेशा से हमारी जन भावनाओं एवं आस्था से जुड़ा रहा है इस निर्णय के बाद यह साबित हुआ है कि भाजपा अपना कार्य इमानदारी से कर रही थी। फैसले पर हर्ष जताते हुए मिष्ठान वितरण में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, अनूप अवस्थी, जन्मेजय सिंह, सुनील जायसवाल, ऋषि गुप्ता, अमित गुप्ता, गौरव पांडे, धीरज बाल्मीकि, सचिन शुक्ला, कृष्ण कांत जायसवाल, रोहित साहू, गौरव द्विवेदी, आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा