भाजपा कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ - साथ विपक्ष की पोल भी खोलें : योगी

> मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कानपुर की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल, सेक्टर और बूथ के पदािधकारियों से ऑनलाइन संवाद किया।


> अब नौकरियां क्षेत्र या जाति के आधार पर नहीं, मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मिलती हैं : मुख्यमंत्री


> अब सत्ता के संरक्षण में अपराधी और माफिया पनपते नहीं, बल्कि पनाह मांगते हैं : मुख्यमंत्री


> गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए कानपुर में बहुत कुछ किया गया और किया जाएगा : योगी आदित्यनाथ


> श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की ही परंपरा को संकल्प भाव से आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री : स्वतंत्र देव सिंह



लखनऊ (भाजपा उ प्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि विपक्ष विजनलेस है। उसकेेेे पास गिनाने को कुछ भी नहीं है। लिहाजा वह सिर्फ प्रोपगंडा फैला रहा है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। हालिया घटनाएं इसका सबूत हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ - साथ विपक्ष की पोल भी खोलें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कानपुर की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित के मंडल, सेक्टर और बूथ के पदािधकारियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर पूरा फोकस करें। कोरोना के कारण बदले परिदृश्य में यही जीत की कुंजी है। संपर्क के दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए लोगों को बताएं कि अब नौकरियां क्षेत्र या जाति के आधार पर नहीं, मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मिलती हैं। इसी आधार पर साढ़े तीन साल में तीन लाख युवाओं को नौकरियाँ मिलीं हैं। जल्दी ही इतने ही युवाओं को और मिलेगी। अब सत्ता के संरक्षण में अपराधी और माफिया पनपते नहीं, बल्कि पनाह मांगते हैं। जंगलराज के नाते अब उद्यमी यहां से अपना कारोबार समेटते नहीं बल्कि लगाने को लालायित हैं और लगा भी रहे हैं। अब बिजली सिर्फ कुछ वीआईपी जिलों को नहीं, सबको तय समय तक मिलती है। योगी जी ने कहा जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने हैं तबसे देश को श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए ढेरों काम हुए हैं। यहां तक कि कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी उनके मार्गदर्शन में असाधारण काम हुए हैं। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले 40 लाख से अधिक श्रमिकों और कोटा एवं राजस्थान में रहने वाले हजारों छात्रों की सकुशल और ससम्मान वापसी हुई। हर आने वाले श्रमिकों के अलावा लाखों की संख्या में जरूरतमंदों को भरण-पोषण भत्ता और राशन दिया गया। हमारी प्रतिबद्धता उ प्र की 24 करोड़ जनता है। हमारे युवा और उनका कौशल हमारी पूंजी है। ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के जरिए प्रशिक्षण देकर लाखों युवाओं को स्वरोजगार दिया गया। विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की केंद्र है। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए कानपुर में बहुत कुछ किया गया और किया जाएगा। करीब 100 साल बाद सीसामऊ में अब एक बूंद भी गंदा पानी नहीं गिरता है। प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं कमलरानी वरुण के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोकप्रिय, जुझारू और विचारधारा के प्रति समिर्पत जनप्रतिनिधि थीं। पार्षद से शुरू होकर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाना इसका सबूत है। उनके परिवार और परिजनों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिनका विकास से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है उनके पेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुआई में होने वाले चैतरफा विकास से मरोड़ होना स्वाभाविक है। उनकी कतई फिक्र न करें। उनकी साजिशों को बनेकाब करते हुए आप सदा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें। आप उस पार्टी के सदस्य हैं जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता हुए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उनकी ही परंपरा को संकल्प भाव से आगे बढ़ा रहे हैं। इनके आदर्शों पर चलकर इनके सपनों को साकार करना आपका भी फर्ज है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सपा और बसपा जैसे दलों का आधार खत्म हो चुका है उन्होंने कहा कि केंद्र में मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों से भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में यह दल येन-केन प्रकारेण जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाकर उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं लेकिन जनता इन दलों के सच को जानती है कि किस तरीके से सत्ता में रहते हुए इन्होंने जन धन की लूट की, अपराधियों माफियाओं को संरक्षण दिया। जमीनी हकीकत से कोसों दूर, बंद कमरे में बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ साजिश का षड्यंत्र रच कर जनता में झूठ का भ्रम फैलाने की कोशिश में लगे इन दलों को यह भी नहीं पता है कि मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों ने घर-घर गांव-गांव गली-गली तक विकास की योजनाओं को पहुंचाया है। श्री सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का चैतरफा विकास हो रहा हैं लेकिन विपक्षी दलों का इन सब से कुछ लेना-देना नहीं है। लेकिन जनता के सामने सच आ चुका है। कांग्रेस सपा बसपा के शासन में फैले अराजकता, भ्रष्टाचार और कुशासन और भाजपा सरकार के सुशासन के फर्क को जनता समझ गयी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि हमें बस अपनी चुनावी योजना को पुख्ता बनाना है, बूथ स्तर पर कहीं कोई कमी ना रह जाए इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करके उन्हें मतदान के दिन अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम से हम उपचुनाव में भी विजयी होंगे। कार्यक्रम में सरकार की मंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त के अलावा सेक्टर, बूथ और मंडल के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा