केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

> दिवंगत राम विलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।



नई दिल्ली। भारत सरकार ने 8 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुख जताया। दिवंगत गणमान्य लोगों के सम्मान के चिह्न के रूप में, यह निर्णय लिया गया है कि 9 अक्टूबर, 2020 को राष्ट्रीय ध्वज को दिल्ली में आधे मस्तूलों पर फहराया जाएगा और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में झुकाया जाएगा जहाँ इसे नियमित रूप से फेहराया जाता है, और दिन को अंतिम संस्कार के स्थान पर, जहां अंतिम संस्कार होता है वहां पर झुका होगा। यह भी तय किया गया है कि दिवंगत गणमान्य व्यक्ति का राजकीय अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार की तारीख, समय और स्थल सूचित नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि 74 साल की उम्र में, राम विलास पासवान (5 जुलाई 1946 - 8 अक्टूबर 2020) का दिल का दौरा पड़ने से बिहार के दिग्गज नेता का निधन हो गया। उन्हें नई दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह उनके निधन की सूचना दी।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा