महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान हेतु आगामी 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया जायेगा विशेष अभियान


अपर पुलिस महानिदेशक 1090, सुश्री नीरा रावत


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर महिलाओं एवं बाल अपराधों के प्रति जन जागरुकता लाये जाने के लिये विशेष अभियान चलाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी व पुलिस महानिदेशक, हितेश चन्द्र अवस्थी के समक्ष शनिवार 10 अक्टूबर को लोकभवन स्थित सभा कक्ष में विशेष अभियान की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण अपर पुलिस महानिदेशक 1090, सुश्री नीरा रावत द्वारा किया गया। अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि सभी विभागों यथा- चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, पुलिस, पंचायती राज, ग्राम विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क आदि विभागों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान हेतु आगामी 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने के लिए पूरे प्रदेश में जनजागरुकता अभियान चलाया जायेगा। महिलाओं व बच्चों को आत्मसुरक्षा हेतु सशक्त बनाने व प्रदेश के सभी बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदेश के जनपदों की पुलिस व अन्य विभागों के माध्यम से पहुंचायी जायेगी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदोें में थानों व अन्य विभागों के माध्यम से स्कूल / काॅलेजों में संबंधित पोस्टर चस्पा कराये जाने तथा जन जागरुकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये हैं कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व उनके द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण विशेष अभियान चलाकर कराया जाय।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा