मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य  नसीब पठान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य नसीब पठान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को पूर्व एमएलसी व सुप्रीम कोर्ट लॉयर नसीब पठान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उन्हें नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से ताल्लुक रखने वाले नसीब ने पार्टी के नेता संजय गांधी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी और राज्य में दो बार एमएलसी भी चुने जा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पठान दिल से एक सच्चे सेनानी और पार्टी के एक बहुत सक्रिय कार्यकर्ता थे। पठान उत्तर प्रदेश के कुछ मुस्लिम कांग्रेसी नेताओं और गांधी परिवार के वफादार लोगों में से थे। शनिवार को उन्होंने अस्पताल में अपने बिस्तर पर लेटे हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस सफर पर एक वीडियो क्लिप भी बनाया था।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा