सभी नव दुर्गा मंदिरों के आसपास 15 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान चलाएंगे भाजपाई


कानपुर। भाजपा कानपुर दक्षिण के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को भाजपा दक्षिण जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने बैठक कर मंदिरों के आसपास सफाई के लिए नव दुर्गा मंदिर स्वच्छता अभियान चलाने की कार्य योजना बनाई। 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि के अवसर पर सभी नव दुर्गा मंदिरों के आसपास भाजपाई 15 अक्टूबर से स्वच्छता अभियान चलाएंगे और 17  अक्टूबर को सभी मंदिरों के मुख्य द्वार पर रंग बिरंगी रंगोली बनाकर व चारों तरफ की सड़कों को चूने से सजाकर मां दुर्गा की अगवानी करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय पार्षद मिलकर नवदुर्गा मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसके लिए जिले में एक टीम का गठन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गणेश शुक्ला,अर्जुन बेरिया, विनय मिश्रा, श्रीराम तिवारी, जयंत दीक्षित, रामकृष्ण सेंगर हैं। मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सतीश यादव, विनोद यादव, शशांक मिश्रा, दीपू पासवान, संदीप चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित तिवारी, आलोक वर्मा को दी गयी। सभी मंदिरों के लिए एक-एक मंदिर प्रमुख भी बना दिए गए हैं। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रबोध मिश्रा, गणेश शुक्ला, पार्षद गिरीश चंद्रा, अर्जुन बेरिया, आशीष श्रीवास्तव, राहुल तिवारी आदि रहे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा