श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु पत्थरों का कार्यशाला से स्थानांतरण शुरू


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु तराशे गए पत्थरों को, कार्यशाला से मंदिर परिसर में स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इन्हीं पत्थरों से भव्य और दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। स्थानांतरण से पूर्व इन पत्थरों का विधि-विधान से पूजन भी किया गया। भारी क्रेनों को, इन विशालकाय पत्थरों को ढोने के काम में लगाया गया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। अभी तक मंदिर परिसर में नींव खुदाई का काम चल रहा था। लेकिन अब पत्थरों का काम शुरू हो चुका है। इसकी जानकारी ट्रस्ट की ओर से दी गई। ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जो पत्थर कार्यशाला में तराशे गए थे उनको मंदिर परिसर में भेजने का काम अब शुरू हो चुका है। इन्ही पत्थरों से भव्य और दिव्य मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि “जय श्री राम! श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु तराशे गए पत्थरों को कार्यशाला से मंदिर परिसर में स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इन्ही पत्थरों से भव्य और दिव्य श्री रामजन्मभूमि मन्दिर का निर्माण किया जाएगा।”


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन के लिए उ प्र आबादी सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया विनियमावली, 2020 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति

रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रखा जाए : मुख्यमंत्री