उप मुख्यमंत्री ने गांधी जयन्ती पर देश व प्रदेश वासियों को दी बधाई
लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गांधी जी का दर्शन आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है। गांधी जी का दर्शन उनके विचारों व सिद्धांतों से हम सबको न केवल प्रेरणा लेना चाहिये, बल्कि आत्मसात भी करना चाहिए।