मुख्यमंत्री ने दैनिक द पायनियर के सम्पादक के बड़े भाई शिव प्रकाश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया 

दैनिक कानपुर उजाला 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से प्रकाशित दैनिक द पायनियर के स्थानीय सम्पादक विजय प्रकाश सिंह के बड़े भाई शिव प्रकाश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि विजय प्रकाश सिंह, कार्यकारी निदेशक और द पायनियर के रेजिडेंट एडिटर को गुरुवार को तब शोक हुआ जब उनके बड़े भाई शिव प्रकाश सिंह का  एसजीपीजीआई में कोरोना से निधन हो गया। 62 साल के शिव प्रकाश सिंह एक व्यवसायी थे। वो अपनी पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं। शिव प्रकाश सिंह ने दिवाली के बाद कोरोनो पॉजिटिव हुए थे और 16 अक्टूबर को एसजीपीजीआईएमएस में भर्ती हुए। उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि शमशान में शुक्रवार को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा