दिव्यांगो में प्रतिभा निखारने की जरूरत : केशव प्रसाद मौर्य

> अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विकलांगों को उपकरण वितरित किए।



उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 3 दिसंबर, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रयागराज सर्किट हाउस में दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व ट्राई साइकिल वितरण करते हुए। 


दैनिक कानपुर उजाला 
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और दिव्यागों के  उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है, जरूरत उस प्रतिभा को निखारने की होती है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि देश के कई  दिव्यांगों ने विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दिव्यागों को कभी भी अपने अंदर हीन भावना नहीं लानी चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सरकार दिव्यांगो के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। दिव्यांगजन इन योजनाओं का  लाभ उठाएं और समाज में अपना सर्वोच्च स्थान बनाएं।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा