निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाये : उप मुख्यमंत्री

> उप मुख्यमंत्री ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस, प्रयागराज में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रयागराज एवं कौशांबी में निर्माणाधीन नेशनल हाईवेज, स्टेट हाईवेज एवं विभिन्न प्रकार के सेतुओं की समीक्षा बैठक की।


> संगम नगरी प्रयागराज में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया जोरदार स्वागत।


> जो भी फ्लाईओवर का प्लान तैयार किया जाये, वो 04 लेन ही बनाये जाये : केशव प्रसाद मौर्य 


उप मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की समीक्षा की -


- बेगम बाजार में 02 लेन उपरिगामी सेतु


- भीरपुर - मेजा मार्ग पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु


- नारीबारी - कोरांव में टोंस नदी पर सेतु


- सिराथू स्थित समसा चैराहे पर उपरिगामी सेतु


- चायल विधानसभा क्षेत्र में किलनही नदी पर 02 लेन सेतु


- रामपुर से भडेवरा तक चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य


- इलाहाबाद बाईपास के जंक्शन से चैनेज बालसन चैराहा तक चैड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य



उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 3 दिसंबर 2020 को प्रयागराज में एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रयागराज एवं कौशांबी में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान।


दैनिक कानपुर उजाला


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रयागराज एवं कौशाम्बी के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनपद प्रयागराज में उ प्र राज्य सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे निमार्णाधीन परियोजनाओं एवं प्रयागराज में प्रस्तावित सेतुओं, आरओबी एवं नदी सेतु की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली। बेगम बाजार में बन रहे 02 लेन उपरिगामी सेतु के काम में रुकावट के सम्बंध में कहा कि जल्द ही रक्षा मंत्री जी से इस विषय पर चर्चा कर इसका रास्ता निकाल लिया जायेगा और जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने भीरपुर - मेजा मार्ग पर बनाये जा रहे 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने नारीबारी - कोरांव में टोंस नदी पर बन रहे सेतु निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निमार्णाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये साथ ही निमार्णाधीन कार्यों को समय से पूरा किया जाये। जहां भी निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हों, वहां पड़े हुए स्क्रैप को जल्द से जल्द हटा लें, जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपद कौशाम्बी में सिराथू स्थित समसा चैराहे पर बनाये जा रहे उपरिगामी सेतु के निर्माण को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही जनपद कौशाम्बी के अन्तर्गत चायल विधानसभा क्षेत्र में कौशाम्बी पर्यटन स्थल को प्रयागराज - मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से फोर लेन से जोड़ने हेतु किलनही नदी पर 02 लेन सेतु के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिये। इलाहाबाद-बामपुर मार्ग पर बनाये जा रहे 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण में अधिग्रहण से सम्बंधित समस्या को जल्द सुलझा लिया जाये। निर्धारित समय से इस कार्य को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाये। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी फ्लाईओवर का प्लान तैयार किया जाये, वो 04 लेन ही बनाये जाये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रामपुर से भडेवरा तक कराये जाने वाले चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में आ रही रुकावटों को दूर करते हुए कार्य को जल्द प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। इलाहाबाद बाईपास के जंक्शन से चैनेज बालसन चैराहा तक ईपीसी मोड में चार लेन पेव्ड शोल्डर सहित चैड़ीकरण एवं उन्नयन के कार्य निर्धारित समय के साथ गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक बारा, विधायक शहर उत्तरी, विधायक मेजा, विधायक फाफामऊ सहित जनपद के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा