मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रस्तावित विन्ध्य काॅरीडोर के विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 14 मार्च 2020 को राष्ट्रपति जी को माँ विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र भेंट करते हुए


दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
 भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार 14 मार्च को जनपद मिर्जापुर भ्रमण के दौरान माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन - पूजन किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपति जी को माँ विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति जी एवं मुख्यमंत्री ने हवन भी किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति जी को माँ विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर के चारों ओर 50 फीट के परिक्रमा पथ एवं प्रस्तावित विन्ध्य काॅरीडोर के विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व, राष्ट्रपति जी अष्टभुजा निरीक्षण गृह भी गए। इस अवसर पर धर्मार्थ कार्य एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ नीलकंठ तिवारी, ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर सिंह पटेल, सांसद अनुप्रिया पटेल सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा