जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री

 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता दर्शन के दौरान।

दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनके त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। उन्होने कहा है कि समस्याओं का निस्तारण जहां निर्धारित समय - सीमा के अन्दर किया जाये, वहीं निस्तारण की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जाये, ताकि कोई समस्याग्रस्त व्यक्ति अपनी समस्या के बारे में बार - बार इधर - उधर न भटके, उन्होंने कहा है कि समस्याओं का निस्तारण करते हुये समस्याग्रस्त व्यक्ति को उसके प्रकरण के निस्तारण के बारे में उसे सूचित भी किया जाये। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार 16 मार्च को अपने सरकारी आवास 7 - कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। जनता दर्शन में लोगों का भारी मजमा रहा। बदायुं, शाहजहांपुर, बरेली, कानपुर, नोएडा, सम्भल, सिद्धार्थनगर, हरदोई, आजमगढ़, सीतापुर, गाजीपुर, कासगंज, सहारनपुर, लखनऊ, उन्नाव, आगरा, रायबरेली, बिजनौर आदि जनपदों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। लखनऊ के प्रवीन कुमार मित्तल ने फीस माफी, उन्नाव की शोभा गुप्ता ने न्याय व सुरक्षा के बारे में, आगरा की मीरा देवी व बरेली के किशन लाल तथा प्रयागराज की सुशीला ने आवास आवंटन, रायबरेली की बिन्दु ने अभियोजन के सम्बन्ध में, बिजनौर की किरन सैनी ने अपने भाई को कथित झुठे केस में फंसाये जाने विषयक प्रकरण उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखे, जिन पर न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उप मुख्यमंत्री ने कई जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों, बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों, सीईओ नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी आदि से समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में दूरभाष पर वार्ता भी की।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा