वर्ष 2021 हेतु सम्भावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि राहत कार्य योजना पूरी तरह से तैयार कर ली जाये : जिलाधिकारी

 तहसील सफीपुर, सदर, बीघापुर एवं बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित सवेंदनशील एवं अतिसवेंदनशील राजस्व ग्रामों की सूची तैयार कर लें।


                 जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार सम्भावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि राहत कार्य योजना वर्ष 2021 हेतु आयोजित बैठक में।
दैनिक कानपुर उजाला
उन्नाव।
 बाढ़ एवं अतिवृष्टि की आपदा से निपटने एवं बचाव व राहत कार्यों के प्रबन्धन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्भावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि राहत कार्य योजना वर्ष 2021 हेतु पूरी तरह से तैयार कर ली जाये। जनपद में बहने वाली प्रमुख नदियों के बारे में निर्देश दिये कि भदिनी, सई एवं गंगा नदी से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पूरी सवेंदनशीलता के साथ कार्य योजना तैयार की जाये। उन्होंने कहा कि प्रमुख रूप से तहसील सफीपुर, सदर, बीघापुर एवं बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित सवेंदनशील एवं अतिसवेंदनशील राजस्व ग्रामों की सूची तैयार कर लें। आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना, ग्राम स्तर पर बाढ़ चैकी, राहत शिविर एवं गोताखोरों, ग्राम के सापेक्ष नामित नाविकों एवं नाव, सरकारी निजी स्वास्थ्य केन्द्रों, पशु चिकित्सालय आदि का विवरण अभी से तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव के लिये उपलब्ध सामग्री एवं संशाधनों, बाढ़ की रोकथाम एवं बचाव हेतु अभी से पूर्व तैयारी की कार्ययोजना बना ली जाएं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं को राहत उपलब्ध कराने हेतु राहत कैम्पों की स्थापना पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, उप जिलाधिकारी बांगरमऊ दिनेश कुमार, सफीपुर के राजेन्द्र कुमार, हसनगंनज के प्रदीप वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद सहित तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा