तीसरे दिन भी नहीं बने मृत्यु प्रमाण पत्र

 दैनिक कानपुर उजाला

कानपुर। नगर निगम में तीसरे दिन भी सर्वर नहीं चलने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बने। इसके चलते अब तक 1250 प्रमाण पत्र बनाने के फार्म जमा हो गए हैं। बुधवार से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का सर्वर डाउन होने के कारण काम बंद है। केवल फार्म जमा किए जा रहे हैं। तीन दिन में 750 फार्म जमा हो चुके हैं। इसके अलावा पहले के 500 फार्म रखे हैं। कुल 1250 मृत्यु प्रमाण पत्र बनने के फार्म रखे हैं। सुबह से लोग प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर निगम आने लगते हैं, लेकिन निराश लौटना पड़ रहा है।

Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा