उप मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

 दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। समाज में शांति, सद्भाव व सदाचार का वातावरण बनाए रखने में उनके आदर्शों से हम सबको प्रेरणा मिलती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने ज्ञान का प्रकाश पूरी दुनिया में फैलाया। विश्व के कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। महात्मा बुद्ध ने कहा था कि "ईर्ष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है।" उन्होंने सदाचार व शांति के सन्मार्ग पर चलने का संदेश पूरे समाज को दिया। उनके जीवन सुकृत्यों से न केवल हमें सीख लेनी चाहिए, बल्कि हमें उनका जीवन दर्शन आत्मसात भी करना चाहिए। श्री मौर्य ने अपील की है की बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जो भी आयोजन करें, उसमें आंशिक कोरोना कर्फ्यू  (कोविड -19 प्रोटोकॉल) का पालन अनिवार्य रूप से करें। स्वयं को भी सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा