सी.एम.ओ. ने प्रभारी मंत्री को बताया जनपद में कोरोना का हाल

 

      फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा 20 मई 2021 को कलक्ट्रेट फतेहगढ़ में कोरोना समीक्षा के उपरान्त प्रेस वार्ता के दौरान।

दैनिक कानपुर उजाला
फर्रुखाबाद।
 जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का आगमन बृहस्पतिवार को सबसे पहले लोक निर्माण विभाग फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन में आगमन हुआ। फिर निरीक्षण भवन से काफिले के साथ फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में आये वहां पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह से उन्होंने वार्ता की। उसके बाद कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता की। प्रभारी मंत्री से पत्रकार वार्ता के दौरान पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव क्यों करवाए इसपर उन्होंने बताया कि चुनाव समय पर होना जरूरी था। हमारी सरकार पात्र गृहस्ती तथा अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन निशुल्क दे रही है। असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग रेहड़ी, पटरी, ठेला, खोमचे वालों को भरण पोषण भत्ते के रूप में 1000 रुपये उनके खातों में भेज रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में सर्विलांस अभियान काफी तेजी से सी.एम.ओ. डॉ वंदना सिंह के निर्देशन में चल रहा है। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मंत्री को बताया कि जिले में निगरानी समितियां सक्रीय हैं जी घर घर जाकर मेडिकल किट का वितरण कर रही हैं। जिलाधिकारी ने सी.एम.ओ. से जनपद में एक्टिव केस और डिस्चार्ज केस के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत कराएं। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, सी.एम.ओ. डॉ वंदना सिंह, सी.डी.ओ. एम अरुन्मोली, समेत अधिकारीगण एवं पत्रकार महिपाल, जावेद, अनिल अग्रवाल, इलियास अहमद समेत सूचना विभाग के राजन मिश्रा, ओमवीर सिंह, राम सेवक समेत अन्य उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा