कोरोना संक्रमण में मानसिक संतुष्टि के लिए यज्ञ करने का आह्वान

 कोरोना माहामारी के समय में यज्ञ की महत्ता घर - घर जाकर बताती यज्ञ टोली।


दैनिक कानपुर उजाला
कानपुर।
 समाज को संक्रमण मुक्त करने और यज्ञ के महत्व से लाेगों को परिचित कराने के लिए रविवार को टोली निकली। आर्य समाज द्वारा कोरोना उन्मूलन यज्ञ की टोली के माध्यम से शहर के कई क्षेत्रों में दरवाजे पर जा - जाकर लोगों से आहुतियां अर्पित करवाई गईं। रविवार को आर्य समाज की घर - घर यज्ञ टोली ने दादा नगर, चरण सिंह कालोनी, राम आसरे नगर सहित दक्षिण के कई भागों में जाकर लोगों को यज्ञ के लाभ बताए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं महर्षि दयानंद सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को घर - घर यज्ञ कराने के लिए यज्ञ टोली निकाली गई। आर्य समाज के प्रधान अशोक आनंद ने बताया कि शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को यज्ञ के लाभ व संक्रमण में मानसिक संतुष्टि के लिए यज्ञ करने का आह्वान किया जा रहा है। यज्ञ करने से वातावरण की शुद्धि होती है। यज्ञ में डालने वाली औषधियुक्त आहुतियों से वातावरण में फैले हानिकारक जीवाणुओं का अंत होता है। इसलिए सभी को नित्य घरों में छोटा सा हवन जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समाज द्वारा आगामी कई दिनों तक टोली बनाकर शहर के कई भागों में जाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर उपमंत्री सुरेंद्र गेरा, जयदेव, सौरभ, ओम प्रकाश सचान, प्रमोद, अमित, उत्पल, संगीता, सुशील, भारती, शंकर व संजय आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा