मुख्यमंत्री आज सिद्धार्थनगर और बस्ती का भ्रमण करेंगे

 

दैनिक कानपुर उजाला

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सिद्धार्थनगर और बस्ती के दौरे पर गोरखनाथ मंदिर से रवाना होंगे। दोनों ही जिलो में बारी - बारी इण्ट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद दोनों ही जिलों में गांव का भ्रमण कर वापस 5.25 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे। दोनों ही जिलों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद सुबह 10 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.30 बजे पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे। 10.40 बजे से 10.55 बजे तक इण्ट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर सिद्धार्थनगर का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 10.55 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मौजूद हालत और भविष्य की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 12 बजे से 12.15 तक मीडिया कर्मियों को सीएम ब्रीफ करेंगे। उसके बाद 12.15 से 1 बजे तक किसी ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला बस्ती के भ्रमण के लिए रवाना हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी 1.35 बजे बस्ती पुलिस लाइन निर्मित हेलीपैड पर पहुंच जाएंगे। जहां से कोविड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर बस्ती का निरीक्षण करने जाएंगे। 1.50 बजे निरीक्षण खत्म कर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आएंगे जहां 1.55 से 2.25 बजे तक का उनका समय आरक्षित है। पुन: मुख्यमंत्री 2.30 से 3.30 तक बस्ती मण्डल की कोविड-19 की समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे। कलेक्ट्रेट में होने वाली इस बैठक में संत कबीर नगर के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। 3.30 से 3.45 तक मुख्यमंत्री पत्रकारों को ब्रीफ करेंगे। उसके बाद किसी गांव के भ्रमण के लिए 3.45 बजे रवाना हो जाएंगे। 4.30 बजे वे पुन: बस्ती पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे जहां से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा