शादी समारोह के दौरान गोली लगने से युवक की मौत स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दैनिक कानपुर उजाला 

बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के दलेलपुर गांव के मजरा कमल पुरवा में बीती रात शादी समारोह के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से बारात में शामिल लोगों में खलबली मच गई। स्वजनों ने गांव के लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। कमल पुरवा खंड दलेलपुर गांव निवासी विश्वनाथ ने बताया कि शनिवार पुत्री प्रियंका की शादी थी और नजरापुर पट्टी तिर्वा कन्नौज से बारात आई थी। बरात में गांव व परिवार के लोग शामिल थे। रात लगभग 12 बजे गांव के किनारे दूसरे बने घर से बारात द्वारचार के लिए पुराने घर में आ रही थी। लड़की पक्ष के लोग बरात के आगे चल रहे थे जबकि पीछे कुछ दूरी पर लड़के पक्ष के लोग नाचते गाते हुए आ रहे थे। गांव के बीच रास्ते में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस बीच कुछ आगे चल रहा चचेरा भाई 35 वर्षीय राजेंद्र गौतम पुत्र स्वर्गीय राम भरोसे जमीन पर गिर पड़ा। साथ चल रहे लोगों ने देखा तो राजेंद्र के सीने के दाहिनी ओर गोली लगी थी और खून निकल रहा था। कुछ देर में ही राजेंद्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो फायर होने की जानकारी दी। गोली लगने से युवक की मौत होने की जानकारी पर बारात में खलबली मच गई। और मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर अनूप कुमार निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। हर्ष फायरिंग के चलते युवक की गोली लगने से मौत होने की आशंका प्रतीत हो रही है। अभी बरात में शामिल लोग सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं । गांव में युवक की किसी से दुश्मनी की भी जानकारी नहीं हुई है। युवक का एक भाई दिल्ली से आ रहा है अभी फौती सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा