चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल को पी.पी.पी. मॉडल से संचालन करने के लिए आने लगे प्रस्ताव

 दैनिक कानपुर उजाला

कानपुर। नगर निगम के चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज और जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल से संचालन करने के लिए प्रस्ताव आने लगे हैं। महापौर ने सभी से पूरा प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है कि वह कैसे संचालन करेंगे और जनता को क्या फायदा देंगे, कितनी फीस रखेंगे। यह सब प्रस्ताव में बनाकर दें। इसी कड़ी में डॉ. आदित्य नरूला और डॉ. जे. के. शुक्ला ने जागेश्वर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद नवीन पंडित भी मौजूद रहे। डॉक्टरों की टीम ने पूरे अस्पताल में देखा कि कितने कमरे, कितने बेड रखे जा सकते हैं। ऑपरेशन थियेटर कैसा बना है यह सब देखा। जागेश्वर अस्पताल में 75 बेड की सुविधा थी। डॉक्टर और स्टाफ न होने के कारण 21 साल पहले अस्पताल बंद कर दिया गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने एक बार फिर अस्पताल चलाने की तैयारी की है। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की। मुख्यमंत्री ने दोनों अस्पतालों की रिपोर्ट मांगी है ताकि उनका संचालन किया जा सके। महापौर ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए दोनों अस्पतालों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री को दोनों अस्पताल की रिपोर्ट देंगी।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा