आगरा और फिरोजाबाद के 10 सिविल जजों के पदों में फेरबदल

यशपाल सिंह लोधी सिविल जज फिरोजाबाद से आगरा स्थानांतरित


दैनिक कानपुर उजाला
प्रयागराज। इलाहबाद उच्च न्यायलय ने आगरा, फिरोजाबाद के सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 10 न्यायिक अधिकारियों के पदों में फेरबदल कर दिया है। इस आशय का आदेश रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग एवं रजिस्ट्रार सर्विसेज रणविजय सिंह ने जारी किया है। जो निम्नवत है - सुब्रत पाठक, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी., फिरोजाबाद को सचिव फुल टाइम, जिला विधिक प्राधिकरण, फिरोजाबाद, अम्ब्रीश त्रिपाठी के स्थान पर कर दिया है। अम्ब्रीश त्रिपाठी, सचिव फुल टाइम, जिला विधिक प्राधिकरण, फिरोजाबाद को फिरोजाबाद में ही ए.सी.जे.एम. मिनाक्षी सिन्हा के स्थान पर बनाया है। श्रीमती मिनाक्षी सिन्हा, ए.सी.जे.एम. फिरोजाबाद को  सिविल जज सीनियर डिवीजन, यशपाल सिंह लोधी के स्थान पर कर दिया है। यशपाल सिंह लोधी, सिविल जज सीनियर डिवीजन को लघुवाद न्यायाधीश के पद पर आगरा में प्रदीप कुमार सिंह के स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। प्रदीप कुमार सिंह, लघुवाद न्यायाधीश, आगरा अब सी.जे.एम., आगरा अनिल कुमार का स्थान लेंगे। अनिल कुमार, सी.जे.एम., आगरा अब सिविल जज सीनियर डिवीजन, आगरा सुश्री सुधा यादव का स्थान लेंगे। सुश्री सुधा यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन, आगरा अब स्पेशल सी.जे.एम., आगरा सुंदर पाल का स्थान लेंगी। सुंदर पाल, स्पेशल सी.जे.एम., आगरा अब ए.सी.जे.एम., आगरा सुश्री मुक्ता त्यागी का स्थान लेंगी। सुश्री मुक्ता त्यागी, ए.सी.जे.एम., आगरा अब सचिव फुल टाइम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्जुन का स्थान लेंगी। अर्जुन, सचिव फुल टाइम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन / ए.सी.जे.एम. के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया है।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा