कोरोना संकट के समय लोगों की मदद के लिये विवेक ओबेराय ने 25 लाख का डोनेशन किया


दैनिक कानपुर उजाला  

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय कोरोना संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं और उन्होंने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये 25 लाख रूपये का डोनेशन किय है। कोरोना संकट के समय बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। विवेक ओबेरॉय अक्सर जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े रहते हैं और वह सामाजिक कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कोरोना के इस कठिन समय में भी वह मदद के लिए आगे आए हैं। अब विवेक ओबेरॉय ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए फंडरेजर में अपना योगदान दिया है।विवेक ओबेरॉय की डॉ. विवेक बिंद्रा के साथ पहल आई एम ऑक्सीजन मैन इस समय चर्चा में बनी हुई है। विवेक ओबेरॉय ने खुद इसमें 25 लाख रुपये का दान किया है। डॉ विवेक बिंद्रा के साथ विवेक ओबेरॉय यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से चिकित्सकीय रूप से सुसज्जित रहे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन के लिए उ प्र आबादी सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया विनियमावली, 2020 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति

रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रखा जाए : मुख्यमंत्री