वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु 42 टीमें तैनात

रणवीर प्रसाद, राहत आयुक्त, उ. प्र.  

दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
 उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 13.5 मि.मी. वर्षा हुई है जो सामान्य वर्षा से 2.7 मि.मी. के सापेक्ष 399 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. तथा पी.ए.सी. की कुल 42 टीमें तैनाती की गयी हैं। 13 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। अब तक राहत सामग्री के अन्तर्गत 515 खाद्यान्न किट का वितरण किया जा चुका है, 58 मेडिकल टीम भी लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि गंगा नदी - हरिद्वार में, शारदा नदी - पलियाकला लखीमपुर खीरी में, रोहिणी नदी - त्रिमोहिनी घाट महाराजगजं में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 242 बाढ़ शरणालय तथा 222 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी हैं। प्रदेश में 18 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 8055 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 17,547 है।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा