यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन तक का मार्ग होगा 4 - लेन, व्यय प्रस्ताव अनुमोदित

 

दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में शुक्रवार 25 जून को मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें मंत्रिपरिषद ने जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मन्दिर) तक (अन्य जिला मार्ग) 4 - लेन मार्ग का निर्माण (लम्बाई 7.278 कि.मी.) एवं मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर 2 - लेन सेतु के निर्माण कार्य की व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 25155.03 लाख रुपये व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्राचीन नगरी मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के रूप में देश - विदेश में प्रसिद्ध है। इसी नगरी के आसपास अन्य प्राचीन स्थल वृन्दावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना आदि स्थान हैं, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं दिखायीं। इन प्राचीन स्थलों में वृन्दावन धाम एक अद्वितीय स्थान है। यहां पर देश - विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री दर्शनार्थ यमुना एक्सप्रेस - वे, एन.एच. - 02 एवं पी.बी.एम.बी. (एस.एच. - 33) होते हुए इस मार्ग से आते हैं। सप्ताहांत एवं धार्मिक आयोजनों के अवसर पर इस मार्ग पर यातायात का घनत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। उपलब्ध मार्ग की चौड़ाई यातायात घनत्व को देखते हुए उपयुक्त नहीं है। इसे बढ़ाकर 04 लेन किया जाना अति आवश्यक है। प्रश्नगत मार्ग के निर्माण हो जाने से इन प्राचीन स्थलों को देखने के लिए देश - विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालु / तीर्थयात्रियों तथा क्षेत्रीय जनमानस को आवागमन में सुविधा होगी।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा