पुलिस गायब हुए भाई बहनों की तलाश में जुटी

दैनिक कानपुर उजाला

फर्रुखाबाद। घर से गायब हुए मासूम भाई बहनों की पुलिस नें गुमशुदगी दर्ज कर जाँच सुरु  कर दी है| पुलिस सीसीटीवी के सहारे उन तक पंहुचने का प्रयास कर रही है| थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिया निवासी शबनम के पति रहीस की बीते लगभग 5 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है| उसके एक 10 वर्ष की बेटी सफीना व 4 वर्ष का पुत्र नियाजी है| वह परिवार का पेट पालनें के लिए मजदूरी करती है| बीते दिन वह मजदूरी करनें चली गयी| जिसके बाद सुबह लगभग 7 बजे दोनों मासूम भाई-बहन कहीं गायब हो गये| जब शबनम लौट के आयी तो पता चला कि उसके दोनों बच्चे लापता है| काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नही चला तो परिजनों नें उनकी तलाश तेज की| लेकिन कोई पता ना चलने पर थाना पुलिस को शबनम नें तहरीर दी| पुलिस नें दोनों बच्चो की गुमशुदगी दर्ज कर जाँच तेज की| बुधवार को सुबह थानाध्यक्ष अजय नारायण, स्वाट टीम, बीबीगंज चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी आदि जाँच में जुटे| पुलिस नें कालोनी से लेकर लाल दरवाजे तक सीसीटीवी के माध्यम से दोनों बच्चो का पता लगानें का प्रयास कर रही है| चौक पर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में शबनम का बेटा एक बालिका के साथ ई-रिक्शा से जाता हुआ दिखा है| जिसके बाद पुलिस नें लाल दरबाजे पर पिकेट में लगे पुलिस कर्मियों से जानकारी ली| लाल दरबाजे पर पीआरबी 112 में लगे दारोगा लाल सिंह वचालक इंद्रजीत के बच्चों को देखें जाने की पुष्टि की| उन्होंने बताया कि बच्चे एक ई-रिक्शा से आये थे और लाल दरबाजे के निकट उतर गये| जब उनसे जानकारी की तो बच्चो नें बताया कि उनकी माँ कोल्ड में काम करती है उन्ही से मिलनें जा रहें हैं| फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के सहारे बच्चों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है| थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी| बच्चो की तलाश की जा रही हैl

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा