आर.एम.एल.आई.एम.एस. के नवीन परिसर के प्रथम चरण के निर्माण कार्याें के सम्बन्ध में व्यय का प्रस्ताव मंजूर

दैनिक कानपुर उजाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में शुक्रवार 25 जून को मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें मंत्रिपरिषद ने डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के नवीन परिसर, गोमती नगर विस्तार योजना के प्रथम चरण के निर्माण कार्याें की प्रायोजना के अन्तर्गत वाह्य विद्युत संयोजन हेतु 04 करोड़ 77 लाख 93 हजार 357 रुपये को प्रायोजना की पुनरीक्षित लागत 01 अरब 99 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपये में सम्मिलित करते हुए, कुल 02 अरब 04 करोड़ 50 लाख 17 हजार 357 रुपये एवं नियमानुसार वास्तविकता के आधार पर देय जी.एस.टी. को सम्मिलित करते हुए व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में एम.बी.बी.एस. के अतिरिक्त एम.डी. / एम.एस. एवं डी.एम. / एम.सी.एच. पाठ्यक्रम संचालित हैं। संस्थान के गोमती नगर विस्तार स्थित नवीन परिसर में संस्थान के छात्र /छात्राओं हेतु हाॅस्टल, नर्सेज हाॅस्टल, फैकल्टी रेजिडेंस, बेसमेंट पार्किंग एवं वाह्य विद्युत संयोजन सम्बन्धी कार्य प्रथम चरण के अन्तर्गत कराया जा रहा है।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा