क्लस्टर माॅडल ऑफ वैक्सीनेशन का पायलट प्रोजेक्ट एक - तिहाई विकास खण्डों में आज से प्रारम्भ

क्लस्टर माॅडल ऑफ वैक्सीनेशन 01 जुलाई से पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा : अमित मोहन प्रसाद 


> प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,41,497 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी : ए.सी.एस. स्वास्थ्य

दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
 अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ाई जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,63,769 सैम्पल की जांच की गयी है। शनिवार 19 जून को जनपदों से 01 लाख 16 हजार 244 सैम्पल आर.टी. पी.सी.आर. के लिए भेजे गये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 5,52,64,433 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 251 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 561 लोग तथा अब तक 16,77,611 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 4,569 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 2,774 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,11,849 घरों के 17,21,75,021 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,41,497 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी है। 2,15,50,317 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 40,22,263 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,55,72,580 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि कल 21 जून से वैक्सीनेशन को और गति प्रदान करने के लिए क्लस्टर माॅडल ऑफ वैक्सीनेशन का पायलट प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसके तहत एक - तिहाई विकास खण्डों में यह कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। गांव में टीकाकरण पंचायत घरों अथवा स्कूलों में किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए चिकित्सकों की टीम बैकअप के लिए तैयार रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि क्लस्टर माॅडल ऑफ वैक्सीनेशन 01 जुलाई से पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा