शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

दैनिक कानपुर उजाला
फर्रुखाबाद। शिक्षक ना रात को अपने घर की छत में पड़े बीम में शिक्षक ना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस पड़ताल कर रही ही, परिजनों नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया| कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 34 वर्षीय सुधीर पुत्र शैतान सिंह देवरिया भोगांव मैनपुरी का रहने वाला है | उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला से उमा देवी के साथ हुई थी| उसके दो पुत्र भी हैं| वह एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहा था| बीती रात उसनें छत का बीम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| सुबह पड़ोसियों ने जब सुधीर की लाश फांसी पर झूलती देखी तो मृतक की पत्नी उमादेवी को जानकारी दी| मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, पुलिस व फिल्ड यूनिट की टीम नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतक सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था| जानकारी मिलने पर मृतक सुधीर का भाई सुमित व माता अंगूरी देवी मौके पर पहुंचे भाई सुमित नें हत्या का आरोप लगाया| मृतक के भाई सुमित नें  बताया कि वह पैरो से चल नही पाता था तो फांसी कैसे लगा ली| मृतक की माँ अंगूरी देवी, पत्नी उमा देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा