उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या मंडल की 1499.78 करोड़ रुपये की कुल 999 परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास किया

 इन परियोजनाओं के निर्माण से अयोध्या मंडल सहित आसपास के विभिन्न विधानसभाओं का होगा चौमुखी विकास : मौर्य


> उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में राज्यमंत्री सुरेश पासी, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ कुल 999 परियोजनाओं (लंबाई - 1507 कि.मी. व लागत - 149978 लाख रु.) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 06 जुलाई, 2021 को अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए।

दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ। 
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या मंडल की 996 परियोजनाओं का जिसकी कुल लागत 14 अरब 78 करोड़ रुपये है, का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 391 परियोजनाएं, जिसकी कुल लागत 5 अरब 83 करोड़ है, का लोकार्पण तथा 605 परियोजनाएं जिनकी लागत 8 अरब 95 करोड़ है, का शिलान्यास किया। जनपद अयोध्या की 145 परियोजनाओं जिनकी लागत 3 अरब 66 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपये, जनपद अंबेडकर नगर की 126 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 93 करोड़  20 लाख रुपये, जनपद बाराबंकी की 83 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख रुपये, जनपद सुल्तानपुर की 172 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 2 अरब 29 करोड़ 40 लाख रुपये, जनपद अमेठी की 77 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 1 अरब 4 करोड़ 2 लाख रुपये है, का शिलान्यास किया है तथा जनपद अयोध्या की 68 परियोजनाओं जिनकी लागत 1 अरब 53 करोड़ 32 लाख रुपये, जनपद अंबेडकर नगर की 71  परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 49 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपये, जनपद बाराबंकी की 139 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 2 अरब 10 करोड़ 39 लाख रुपये, जनपद सुल्तानपुर की 100 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 1 अरब 49 करोड़ 19 लाख रुपये तथा जनपद अमेठी की 12 परियोजनाओं जिनकी कुल लागत 4 करोड़ 96 लाख रुपये है का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त उ. प्र. राजकीय निर्माण निगम कि 2 परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत 6 करोड़ 55 लाख रुपये है, का शिलान्यास तथा उ. प्र. राज्य सेतु निगम की 1 परियोजना, जिसकी कुल लागत 15 करोड़ 69 लाख रुपये है का लोकार्पण किया गया। जनपद अयोध्या की 145 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 320 किलोमीटर; जनपद अंबेडकर नगर की 126 परियोजनाओं, जिसकी लंबाई 105 किलोमीटर; जनपद बाराबंकी की 83 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 116 किलोमीटर; जनपद सुल्तानपुर की 172 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 237 किलोमीटर तथा जनपद अमेठी की 77 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 119 किलोमीटर है, का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार जनपद अयोध्या की 68 परियोजनाओं जिनकी लंबाई 145 किलोमीटर; जनपद अंबेडकर नगर की 71 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 66 किलोमीटर; जनपद बाराबंकी की 139 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 215 किलोमीटर; जनपद सुल्तानपुर की 100 परियोजनाओं, जिनकी लंबाई 176 किलोमीटर तथा जनपद अमेठी की 12 परियोजनाओं जिनकी लंबाई 8.24 किलोमीटर है, का लोकार्पण किया गया।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा