मुख्यमंत्री आज कोविड-19 जांच के लिए प्रदेश के 11 जनपदों में प्रयोगशालाओं का लोकार्पण करेंगे

 

दैनिक कानपुर उजाला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज 11 जुलाई 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लखनऊ में "उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021 - 2030" का विमोचन करेंगे। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधियों का विधिवत शुभारम्भ हो जाएगा। मुख्यमंत्री जी इस अवसर पर वैश्विक महामारी कोविड-19 की जांच के लिए प्रदेश के 11 जनपदों - अमेठी, औरैया, बुलन्द शहर, बिजनौर, मऊ, महोबा, कासगंज, देवरिया, कुशीनगर, सोनभद्र एवं सिद्धार्थ नगर में स्थापित की गई बी.एस.एल. - 2 आर.टी. पी.सी.आर. प्रयोगशालाओं का लोकार्पण करेंगे। जन - जन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में तकनीक का प्रयोग करने के उद्देश्य से "सी.एच.सी. / पी.एच.सी. ऐप" विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री जी इस ऐप का शुभारम्भ भी करेंगे। नव विवाहितों में परिवार नियोजन के साधनों को प्रोत्साहित करने के लिए "शगुन किट" का वितरण भी किया जाएगा।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन के लिए उ प्र आबादी सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया विनियमावली, 2020 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति

रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रखा जाए : मुख्यमंत्री