गत एक दिन में कुल 2,76,013 सैम्पल की जांच की गयी



दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,76,013 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें 1,31,558 जांचें आर.टी. पी.सी.आर. के माध्यम से की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 100 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 183 लोग तथा अब तक 16,82,924 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1608 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 1276 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,56,535 घरों के 17,23,66,697 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। क्लस्टर मॉडल ऑफ वैक्सीनेशन के माध्यम से प्रदेश में टीकाकरण का अभियान चल रहा है। प्रदेश में 3,11,28,043 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 56,89,999 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 3,68,18,042 डोजें लगायी गयी हैं, जो देश में सर्वाधिक है। कल 7,23,405 लोगों को कोविड की डोज दी गयी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करें। सभी लोग अपना टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य लें।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा