*पतारा से समाजवादी पार्टी तथा भीतरगांव से भाजपा प्रत्याशी बने ब्लाक प्रमुख*

 

दैनिक कानपुर उजाला

घाटमपुर।शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव मतगणना में पतारा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कोमल सिंह ने बाजी मारी तो वही भीतरगांव विकासखंड से अशोक सचान ने जीत दर्ज की।  घाटमपुर विकासखंड से पहले ही इंद्रजीत सिंह कछवाह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो चुके है।सभी जीते हुए प्रत्याशियों को 11जुलाई को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।ज्ञात हो 8 तारीख को ब्लॉक प्रमुख नामांकन में घाटमपुर से केवल इंद्रजीत सिंह कछवाह ने नामांकन दर्ज कराया था। जिससे उनकी जीत पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है। वही पतारा ब्लाक प्रमुख नामांकन में भारतीय जनता पार्टी से मनोज सिंह भदौरिया और समाजवादी पार्टी से कोमल सिंह के अलावा डमी प्रत्याशी के रूप में प्रियंका सिंह ने पर्चा दाखिल किया था।वही 9 तारीख को डमी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। जिसके बाद पतारा विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी से मनोज सिंह भदोरिया के अलावा समाजवादी पार्टी के कोमल सिंह मैदान में थी।आज हुई मतगणना में मनोज सिंह भदोरिया और कोमल सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखी गई और अंतिम परिणाम सपा प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में रहा।जहां कोमल सिंह को 37वोट मिले .वही मनोज सिंह भदोरिया को 34 वोटों से संतोष करना पड़ा।वही 4 मत इनवेलिड हो गये। कोमल सिंह ने 3 वोट से जीत दर्ज की। कोमल सिंह की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर धनेश प्रसाद मौजूद रहे। उनके कुशल प्रबंधन एवं सख्ती के चलते परिंदा भी पर नहीं मार पाया। जीत के बाद विजई प्रत्याशी कोमल सिंह को कोतवाल धनेश प्रसाद द्वारा सुरक्षा घेरे में उनके आवास तक पहुंचाया गया। भीतरगांव ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के अशोक सचान एवं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में शिवकरण यादव ने 8 तारीख को नामांकन दर्ज किया था।जिसमें शनिवार को हुई मतगणना में अशोक सचान को 48 वोट मिले वही शिवकरण यादव को 38 बोट में संतोष करना पड़ा।भीतर गांव में मतगणना में 3 वोट इनवेलिड प्राप्त हुए हैं। अशोक सचान ने शिवकरण यादव को 10 वोटों से पराजित कर दिया।भीतरगांव मतगणना में सुबह के वक्त अफवाहों का दौर भी चला। जिसमें तरह-तरह की चर्चाएं मतगणना स्थल पर होती रही। भीतरगांव में जीत के बाद प्रत्याशी को भारी सुरक्षा के बीच उनके आवास पर पहुंचाया गया। वही 11 तारीख को जीते हुए ब्लॉक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा