सिविल कोर्ट घाटमपुर में लोक अदालत का सफल आयोजन

 

सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट घाटमपुर, प्रणव त्रिपाठी

दैनिक कानपुर उजाला
घाटमपुर। जनपद न्यायाधीश कानपुर देहात के कुशल निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वाधान में कोविड-19 महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए, सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिविजन/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव त्रिपाठी द्वारा अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 क्रिमिनल व दो सिविल कुल 19 वादों का निस्तारण कर ₹21100 अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रणव त्रिपाठी ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर सुलाह समझौते के द्वारा मामले का निस्तारण करना है। जिससे वादी-प्रतिवादी के धन और समय की बचत होती है। विवाद का शीघ्र निस्तारण होता है। सभी पछ्कारों को इसके लिए सूचना भेजी गई थी। कि वे लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर आपसी सुलह समझौते द्वारा मामले का निस्तारण करवा लें। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत सस्ता एवं सुलभ न्याय पाने का एक अच्छा माध्यम है।


 

Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा