सी.एच.सी. मोहम्मदाबाद में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित

  

सी.एच.सी. मोहम्मदाबाद का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह।

दैनिक कानपुर उजाला
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने शनिवार 10 जुलाई को सी.एच.सी. मोहम्मदाबाद में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट संचालन की अधिकतर तैयारियां पूर्ण हैं। विद्युत सप्लाई हेतु ट्रांसफार्मर रखा जाना है, उसमें विद्युत विभाग के सहयोग की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत ग्रामीण को तत्काल ट्रांसफार्मर रखवा कर विद्युत सप्लाई चालू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी.एच.सी. में बने 30 बेड के कोविड वार्डों का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं। वार्डों में 30 बेड पर ऑक्सीजन पाइपलाइन का कार्य भी पूर्ण हो गया है।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा