मुख्यमंत्री ने सांसद रमापति राम त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 05 जुलाई, 2021 को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया से भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी के पैतृक गांव - झुडिया, खजनी स्थित आवास पर उनके पुत्र व संत कबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात।

दैनिक कानपुर उजाला
लखनऊ।
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को जनपद गोरखपुर की खजनी तहसील के ग्राम झुडिया स्थित सांसद रमापति राम त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र एवं पूर्व सांसद संत कबीर नगर शरद त्रिपाठी का विगत दिनों लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस दौरान सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं पूर्व सांसद स्व. शरद त्रिपाठी के पुत्रगण एवं परिजन मौजूद थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

माध्यमिक विद्यालयों को प्रान्तीयकृत किये जाने के सम्बन्ध में नीति निर्धारण

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा